तकनीकी कारणों से फरवरी के वेतन में देरी, मार्च में समय पर मिल जाएगा- निगम कमिश्नर

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक ने कहा कि तकनीकी कारणों से कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन मिलने में हो गई थी। मार्च का वेतन समय पर मिल जाएगा।

प्रभात मलिक ने कहा है कि फरवरी माह के वेतन में कुछ तकनीकी वजहों से देर हो गई थी। इसे लेकर मैंने खुद होकर कर्मचारियों से चर्चा की। इसके साथ ही मैंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि जब तक चतुर्थ और तृतीय वर्ग कर्मचारियों का वेतन का भुगतान नहीं हो जाता मैं स्वयं अपना वेतन नहीं लूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता कर्मचारियों का वेतन है। इसी के साथ ही कर्मचारियों का फरवरी का वेतन उनके खातों में भेज दिया गया था। साथ ही मार्च महीने के शुरुआत में कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा।

निगम कमिश्नर की बातों पर निगम कर्मचारी संगठन ने भरोसा जताते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *