मिसाल न्यूज़
मीडिया हाउस ‘जनता से रिश्ता’ ने अब अलबम की दुनिया में भी कदम रख दिया है। अब तक इसके 3 छत्तीसगढ़ी अलबम ‘गोल बाजार का लहंगा’, ‘तोर मया ला पाए बर’ एवं ‘ये का करे तैं जादू’ रिलीज़ हो चुके चुके हैं। ये सभी गाने ‘गाना वाला’ यू ट्यूब चैनल पर देखे जा सकते हैं।
‘जनता से रिश्ता’ के प्रबंध संपादक पप्पू फ़रिश्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ को मनोरंजन की दुनिया में एक नई उड़ान देने के उद्देश्य से हमने वीडियो अलबम निर्माण के क्षेत्र में प्रवेश किया है। इसकी शुरुआत “गोल बाजार का लहंगा” से हुई। इस अलबम का निर्माण जाने-माने संगीत निर्देशक परवेज़ ख़ान और करिश्मा रिकॉर्डिंग स्टूडियो के रहमान ख़ान के साथ साझेदारी में हुआ। दूसरा गीत “तोर मया ला पाए बर” रिलीज हुआ। यह रोमांटिक गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस अलबम का निर्देशन रेहान खान ने किया है। रेहान खान ने बताया कि “तोर मया ला पाए बर” में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस गाने में ग्रामीण परिवेश को खूबसूरती से फिल्माया गया है।
पप्पू फरिश्ता ने बताया कि “गाना वाला” यूट्यूब चैनल में न सिर्फ छत्तीसगढ़ी बल्कि हिंदी, उड़िया, भोजपुरी और तेलुगू भाषाओं के गीत भी देखने मिलेंगे। हमारे चैनल का उद्देश्य न केवल संगीत प्रेमियों तक उत्कृष्ट कंटेंट पहुँचाना है, बल्कि नए उभरते कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं रील क्रिएटर्स को भी मंच देना है।

