महापौर जल व्यवस्था देखने निकलीं… डॉ खूबचंद बघेल, भक्त माता कर्मा एवं माधवराव सप्रे वार्डों को पानी टंकियों से जोड़ने निर्देश…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज अधिकारियों को निर्देशित किया कि चंगोराभाठा पानी टंकी से डॉ खूबचंद बघेल वार्ड एवं भक्त माता कर्मा वार्ड तथा रायपुरा पानी टंकी से माधव राव सप्रे वार्ड में पानी दें। महापौर ने आज विशेष रूप से चंगोराभाठा पानी टंकी का अवलोकन किया।

महापौर जोन 5 एवं जोन 8 की टीम तथा नगर निगम जल बोर्ड के अफसरों के साथ पानी टंकियों का निरीक्षण करने निकलीं। महापौर ने अफसरों से कहा कि कमांड एरिया क्षेत्र के तहत डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन प्रणाली को शीघ्र सुव्यवस्थित किया जाये। भ्रमण में नगर निगम जल बोर्ड के अधिकारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा (जूनियर), उपअभियंता रमेश पटेल, जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक, जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर, माधवराव सप्रे वार्ड पार्षद महेन्द्र औसर तथा डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड की पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू मौजूद थीं।

महापौर ने नगर निगम क्षेत्र की सभी 45 पानी टंकियों, के कमांड एरिया डिस्ट्रीब्यूशन लाईन की वास्तविक जानकारी लेकर जहां जलापूर्ति में तकनीकी समस्या आ रही हो वहां पाईप लाईन इंटर कनेक्शन कर गर्मी पूर्व समाधान निकालने के निर्देश दिए। महापौर ने अवैध नल कनेक्शनो पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने कहा।  पाईप लाईन लीकेज की जानकारी मिलते ही तत्काल सुधार करने के निर्देश जल बोर्ड अधिकारियों को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *