मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आज अपने क्षेत्र में नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप समेत जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाकर पानी की समस्या से जुड़ी जमीनी हकीकत से अवगत कराया।
आकाश तिवारी ने निगम कमिश्नर को अवगत कराया कि पूर्व में मेरे वार्ड का कुछ हिस्सा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में था। वहां शिव मंदिर के आसपास गली में लगभग 450 घर हैं। वहां के लोगों को अमृत मिशन का पानी नहीं मिल रहा पा रहा है। अहिल्या बाई होल्कर चौक से जो 4 इंची पाईप लाईन आई है उसी से यादवपारा, धोबीपारा, अर्जुन चौक में पानी सप्लाई हो रही है। इस एरिया में पानी फोर्स केसाथ नहीं आ रहा है। 4 इंची पाईप से वार्ड में 900 घरों को पानी कनेक्शन दे दिया गया है जिससे यह परेशानी हो रही है। आकाश तिवारी ने कहा कि जो पुरानी पाइप लाइन 4 इंची है उसे अर्जुन चौक तक सीमित कर दिया जाए, जिससे वहां पानी का फोर्स बढ़ जाएगा। अहिल्या बाई होल्कर चौक से एक नई 4 इंची पाईप लाइन शिव मंदिर के तक गली नंबर 1/2/3/4/5 के लिए बिछाई जाए जिससे प्रभावित लोगों को अमृत मिशन का पानी मिल सके।
इस दौरान महापौर द्वारा गठित जल बोर्ड के प्रमुख राजेश नायडू उपस्थित थे।

