पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया गया

रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन द्वारा पुलवामा में शहीद हुए 40 वीर जवानों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन वॉर्ड क्रमांक 65 के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मठपारा में किया गया। पुलवामा में 40 शहीद हुए वीर जवानों के तैलीय चित्र पर पुष्प व 40 दीपक प्रज्ज्वलित कर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शाला में शहीद जवानों के याद में चित्रकला, भाषण व गायन प्रतियोगिता रखी गई थी। सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक एस पी जी / एन एस जी कमांडो (प्रधानमंत्री सुरक्षा) विजयकांत शर्मा, अतिथि पार्षद श्रीमती जयश्री नायक, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सर्व युवा परिषद के अध्यक्ष अरविन्द ओझा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल, एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका के सीईओ डॉ. सुनील कुमार ओझा, स्कूल की प्राचार्य डॉ. रीना पांडे, उपाध्यक्ष अर्चना वोरा व शशि यादव, उप सचिव आयुष मिश्रा व विद्या भट्ट थीं। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र – छात्राएं एवं अन्य  कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *