मिसाल न्यूज़
अमन मूवीज़ मार्क प्रजेन्ट्स के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ का मनमोहक गीत “मया होगे तोर…” अमारा म्यूज़िक के यू ट्यूब चैनल पर लॉच हुआ। मन कुरैशी, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल एवं इशिका यादव जैसे कलाकारों पर फ़िल्माए गए इस गीत के लिए आवाजें दी हैं ममता चंद्राकर, सुनील सोनी, अनुराग शर्मा एवं पूरवी चंद्राकर ने।
निर्माता अलक राय ने बताया कि ‘मया दे दे मयारू-2’ का प्रदर्शन 10 अप्रैल को पूरे छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। फ़िल्म का निर्देशन प्रेम चंद्राकर एवं भूपेन्द्र साहू ने किया है। गीत व संगीत भी इन्हीं दोनों का है। कोरियोग्राफी कटक के बॉबी मास्टर ने की है। डीओपी दिलीप राय हैं। सह निर्माता अमन राय एवं डॉली राय हैं।

