बाधारहित जमीन की अनुपलब्धता के कारण तात्यापारा-शारदा चौक चौड़ीकरण रुका… विधानसभा में सुनील सोनी के सवालों पर उप मुख्यमंत्री का आया जवाब…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। विधानसभा में आज भाजपा विधायक सुनील सोनी के सवालों पर उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण एवं नगरीय प्रशासन) अरुण साव की ओर से जवाब आया कि तात्यापारा से शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण की कार्य योजना प्रारंभ होने में विलम्ब का मुख्य कारण बाधारहित जमीन की अनुपलब्धता है।

सुनील सोनी का लिखित में सवाल था कि राजधानी रायपुर के तात्यापारा से शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण की कार्ययोजना प्रारंभ होने में विलंब के क्या कारण हैं? उक्त योजना के क्रियान्वयन में किन-किन विभागों को शामिल किया गया है? क्या कार्य प्रारंभ होने एवं पूर्ण होने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है?

उप मुख्यमंत्री अरूण साव की तरफ से लिखित में जवाब आया कि राजधानी रायपुर के तात्यापारा से शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण की कार्य योजना प्रारंभ होने में विलम्ब का मुख्य कारण बाधारहित जमीन की अनुपलब्धता है। साव ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 19 जुलाई 2024 को हुई बैठक के अनुसार रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठन हेतु आदेशित है। 23 जुलाई 2024 को रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, रायपुर नगर निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण, नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर, पुलिस विभाग, जिला पंजीयक, जिला कोषालय (वित्त विभाग) को शामिल किया गया। बाधारहित भूमि उपलब्ध होने के पश्चात् ही चौड़ीकरण कार्य हेतु प्रक्रिया प्रारंभ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *