रायपुर। नगर निगम जोन 2 के सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे के आकस्मिक निधन पर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के भूतल पर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपर कमिश्नर श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, श्रीमती जागृति साहू, मोनेश्वर शर्मा, निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू, कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।
निगम मुख्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी प्रेमचंद दुबे को श्रद्धांजलि
