5 माह बीत जाने के बाद भी भक्त माता कर्मा की खंडित प्रतिमा जस की तस… चौक का भी वही हाल- आकाश तिवारी

रायपुर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि राजधानी रायपुर के प्रमुख चौराहों में से एक तेलघानी नाका की पहचान भक्त माता कर्मा की प्रतिमा से होती है। यह प्रतिमा साहू समाज सहित हम सब की आस्था का केंद्र है। विगत कई महीनों से प्रतिमा का हाथ टूटा हुआ है। 29  अक्टूबर 2025 को नगर निगम की जो सामान्य सभा हुई थी उसमें मेरे द्वारा उक्त प्रतिमा की फोटो को सामने रखते हुए मांग की गई थी कि जल्द इसे नवीन स्वरूप दिया जाए और उक्त चौक का सौंदर्यीकरण किया जाए। आज 5 माह बीत जाने के बाद भी प्रतिमा व चौक की हालत जस के तस बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *