सरयूपारीण ब्राह्मण सभा का होली मिलन समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा समाज के भाठागांव स्थित भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज की महिलाओं ने जमकर एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली गीत गाकर रंगों के इस  त्यौहार को मनाया। पुरुषों  ने नगाड़े की थाप पर जमकर फाग गीत गाया।

सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश  शुक्ला ने बताया कि कुल पुरुष बाबा तुलसीदास जी की पूजा अर्चना कर गुलाल लगाकर होली रस्म प्रारंभ की गई । इस अवसर पर कुछ वरिष्ठों ने परंपराओं के अनुसार ढोलक बजाकर धार्मिक गीत भजन भी गाया। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में आर एल द्विवेदी, मित्रेश दुबे ,बृष्णेन्द्र मिश्रा, यदुवंश यदुवंशमणि त्रिपाठी, दादू भाई त्रिपाठी, दशरथ प्रसाद शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला,निशाकांत त्रिपाठी, इन्द्र नारायण त्रिपाठी, कपिल ओझा मथुरा प्रसाद तिवारी शंभु प्रसाद पान्डेय, राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी, सत्यनारायण शर्मा, बैजनाथ मिश्रा,आनन्द दुबे, प्रवीण चौबे, आर.बी. तिवारी, विजयकांत शर्मा, देवेंद्र तिवारी, प्रमोद गौतम, अनिमेष तिवारी, शिवम त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, हर्ष मिश्रा, राजू महाराज, विश्वनाथ तिवारी, नागेन्द्र तिवारी, राजेश शर्मा, ओमनारायण पान्डेय, जितेंद्र मिश्रा,संतोष शुक्ला, कुसुम त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी,पद्मा ओझा कुसुम शुक्ला, शशि मिश्रा, मीरा दुबे, सुनीता दुबे, पुष्पा मिश्रा, अपर्णा तिवारी, मल्लिका मिश्रा, अनीता दुबे, सुमन त्रिपाठी, मीनाक्षी तिवारी, अनीता तिवारी एवं वंदना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *