नगर निगम से निराश्रित पेंशन उठाने वाले हितग्राही अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवा सकते हैं

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम के शहरी गरीबी उपशमन विभाग द्वारा समस्त निराश्रित पेंशनधारकों को जानकारी दी गई है कि वे अपना डीएलसी (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) सत्यापन घर पर उपलब्ध किसी भी एंड्राइड मोबाईल के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। निगम की ओर से अपील की गई है कि डीएलसी सत्यापन नहीं होने की स्थिति में भविष्य में हितग्राहियों को पेंशन आहरण में कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े इस हेतु  प्रक्रिया कर अपना डीएलसी सत्यापन अपने मोबाईल पर ही करें।

उक्त कार्य हेतु सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में दी गई जानकारी निम्नानुसार है:- पहले अपने फोन के प्ले स्टोर से बेनिफिसियरी सत्यापन एप्प को डॉउनलोड करे। फिर उसको ओपन करें। प्रोसीड कर अपना आधार नंबर एवं मोबाईल नंबर डालकर आगे बढ़ें। फिर आपके पास Facerd app डाउनलोड करने का मैसेज आयेगा। पुनः प्ले स्टोर में जाकर Facerd app को डाउनलोड करके अपना स्वयं का फेस स्केन कर लें। इस  तरह डीएलसी करने के लिए पंजीकृत हो जायेंगे। अब बेनिफिसियरी सत्यापन एप्प को ओपन कर लें। central govt पर टच करें। फिर नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (एनएसएपी) पर टच करें। इसके बाद बेनिफिसियरी वेरिफिकेशन पर टच करें। अब पेंशन हितग्राही का आधार नंबर एवं मोबाईल नंबर डालें, टिक लगाएं। हितग्राही के मोबाईल पर ओटीपी आयेगा। ओटीपी डालकर पेंशन हितग्राही का फेस स्कैन करें । अपने आप ही डीएलसी हो जायेगा। जिनका पहले से रजिस्टर्ड रहेगा उसके लिए आलरेडी रजिस्टर्ड का मैसेज आयेगा। जो छत्तीसगढ़ शासन के हितग्राही हैं उनके लिए बेनिफिसियरी नोट रजिस्टर्ड विथ दिस स्कीम का मैसेज आयेगा। उनको अभी डिजीटल लाईफ सर्टिफिकेट डीएलसी सत्यापन की आवश्यकता नहीं है।

इस प्रक्रिया में निराश्रित पेंशनधारी हितग्राही समस्या आने पर नगर निगम मुख्यालय में आकर उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा अथवा कक्ष क्रमांक 103 में कर्मचारी सुश्री सुनीता चंद्राकर अथवा सुश्री उषा बघेल से सम्पर्क कर अपनी समस्या बताकर नियमानुसार समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *