राज्यसभा चुनाव- लक्ष्मी वर्मा एवं फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। विधानसभा नवा रायपुर में आज राज्सभा सदस्य के लिए भाजपा से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं कांग्रेस से श्रीमती फूलो देवी नेताम ने नामांकन भरा।

निर्वाचन अधिकारी मनीष शर्मा के समक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने 3 सेट में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव उपस्थित थे।

श्रीमती फूलो देवी नेताम ने 2 सेट में नामांकन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांगेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा अन्य कांग्रेस विधायकगण मौजूद थे ।

छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा की रिक्त दो सीटों के लिए आज दाखिल हुए नामांकनों का 6 मार्च को अपरान्ह 2 बजे परीक्षण होगा। 9 मार्च को अपरान्ह् 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *