मिसाल न्यूज़
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला लव होगे’ का पहला गीत “डोंट टच माई गगरी…” 13 मार्च को सुबह 7:00 बजे सुंदरानी यूट्यूब चैनल में रिलीज होने जा रहा है। इस गाने में नवोदित सितारे आयुष राजवैद्य और तिरांजली गोस्वामी की धूम मचाती जोड़ी दिखाई देगी।
‘मोला लव होगे’ के निर्माता व निर्देशक अनुमोद राजवैद्य हैं। मुख्य भूमिकाएं करण खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह एवं जागेश्वरी मेश्राम जैसे जाने-माने कलाकारों ने निभाई है। फिल्म में एक ओर जहां दिग्गज कलाकारों की टीम है वहीं आयुष व तिरांजली जैसे नये सितारे अपनी चमक बिखेरने की तैयारी में हैं। डायरेक्टर अनुमोद राजवैद्य ने बताया कि फिल्म की कहानी बिल्कुल नई है। विशुद्ध रूप से प्रेम कहानी। शूटिंग छत्तीसगढ़ की अलग अलग लोकेशनों में की गई है। गीत काफी सुंदर बन पड़े हैं। पहला गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल में 13 मार्च को सुबह 7 बजे रिलीज होने रहा है।

