आरडीए अध्यक्ष का मना जन्म दिन

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के अध्यक्ष नन्द कुमार साहू का जन्म दिन 17 मार्च को प्राधिकरण कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण अधिकारियों व कर्मचारियों समेत शुभचिंतकों ने साहू को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि साहू ने 11 अप्रैल 2025 को रायपुर विकास प्राधिकरण के छठवें अशासकीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। साहू ने कहा कि प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में मेरे व्दारा मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के लिए आवास योजनाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए गये हैं। साथ ही विभिन्न लंबित परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ाई गई है। टिकरापारा योजना के पुराने 96 टनामेंट्स का पुनर्निर्माण तथा कमल विहार जैसी नई नगर विकास योजनाएं लाभांडी व कचना में प्रारंभ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *