राज्यपाल-मुख्यमंत्री से किया जाएगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार गणना सर्वे कराने का अनुरोध… विधायक सावित्री मंडावी का किया जाएगा सम्मान…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था की प्रांतीय स्तर की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर खण्डेलवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता, अरुण दुबे, अजय जैन एवं श्रीमती सविता पाठक द्वारा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का गणना सर्वे कराने का अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री, राज्यपाल, क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक को ज्ञापन सौंपा जायेगा। विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी द्वारा विधानसभा बजट सत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित प्रश्न उठाये जाने पर बैठक में उपस्थित सभी साथियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। उनके इस कार्य हेतु सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उनसे शीघ्र भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। साथ ही बेमेतरा में आयोजित सम्मान समारोह में उनका सम्मान किया जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया लिया गया।

एक सम्मानित न्यूज चैनल से प्राप्त समाचार अनुसार गौरेला जनपद पंचायत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कचरे के पास फेंके जाने पर सेनानी परिवार के सभी सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए गौरेला जनपद पंचायत प्रशासन के कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके लिए दोषी व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही की मांग सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा की गई है। सभी साथियों द्वारा संस्था की जिला शाखा बेमेतरा में 29 मार्च को आयोजित सेनानी उत्तराधिकारियों के सम्मान समारोह में अपनी सहभागिता देकर उपस्थित होने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संस्था के प्रांतीय सचिव सुनील बाजारी द्वारा बैठक मे संस्था को सशक्त बनाने हेतु उपस्थित उत्तराधिकारीयो को सदस्यता फार्म का वितरण किया। आज की प्रांतीय बैठक में श्रीमती सविता पाठक, अनिल कुमार गुप्ता, अरुण दुबे, अजय जैन, अजय सोनी, शैलेन्द्र राठौर, सुनील बाजारी, चंद्रकांत पांडे, राजेन्द्र कुमार उमाठे उपस्थित थे। बैठक का सफल संचालन अजय जैन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *