‘मया दे दे मयारू- 2’ का ट्रेलर आया यू ट्यूब पर… छाए हुए हैं कलाकार… गीत-संगीत की मची धाक…

मिसाल न्यूज़

अलक राय व्दारा निर्मित एवं प्रेम चंद्राकर व्दारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ का धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में अमारा म्यूज़िक के यू ट्यूब पर लॉच हुआ। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी ‘मया दे दे मयारू-2’ का ट्रेलर यू ट्यूब पर ख़ूब देखा जा रहा है। ट्रेलर में न सिर्फ़ मन कुरैशी, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल एवं इशिका यादव जैसे सितारे बल्कि अन्य कलाकारों के अभिनय की भी धाक नज़र आ रही है। ‘मया दे दे मयारू-2’ के गीत छत्तीसगढ़ी लोक धुनों में गुंथे हुए हैं, जिन्हें काफी सराहना मिल रही है। ‘मया दे दे मयारू-2’ दस अप्रैल को पूरे छत्तीसगढ़ में सिंगल स्क्रीन एवं मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित होने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रोड्यूसर अलक राय की फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-1’ प्रेम चंद्राकर ने ही निर्देशित की थी। अनुज शर्मा, संजय बत्रा, रेशम ठक्कर एवं पुष्पेंद्र सिंह जैसे कलाकारों से सजी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-1’ ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कलेक्शन किया था। इसके अलावा अलक राय ‘कंगला होगिस मालामाल’ एवं ‘बैरी के मया’ जैसी फ़िल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। वहीं प्रेम चंद्राकर ‘मया दे दे मया ले ले’, ‘परदेसी के मया’, ‘तोर मया के मारे’, ‘अब्बड़ मया करथंव’ एवं ‘लोरिक चंदा’ जैसी फ़िल्में निर्देशित कर चुके हैं। भूपेन्द्र साहू ‘बईरी सजन’ एवं ‘दईहान’ जैसी फ़िल्मों के निर्देशक रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक और फ़िल्म ‘फूलकुंवर’ बनाने की घोषणा की है जो कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

अमन  मूवीज़ मार्क प्रजेन्ट्स के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ का मनमोहक गीत “मया होगे तोर…” पिछले दिनों अमारा म्यूज़िक के यू ट्यूब चैनल पर लॉच हुआ। मन कुरैशी, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल एवं इशिका यादव जैसे कलाकारों पर फ़िल्माए गए इस गीत को छत्तीसगढ़ी सिनेमा एवं संगीत प्रेमियों का खूब प्यार मिल रहा है और यू ट्यूब पर इस गीत को देखने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है।

निर्माता अलक राय ने बताया कि ‘मया दे दे मयारू-2’ में गीत व संगीत भी प्रेम चंद्राकर एवं भूपेन्द्र साहू का ही है। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकार क्रांति दीक्षित, आरवी सिन्हा, अंजली चौहान, सुरेश गोंडाले, विनय अंबष्ट, पूनम गोस्वामी एवं सोमनाथ साहू हैं।  कोरियोग्राफी कटक के बॉबी मास्टर ने की है। डीओपी दिलीप राय हैं। सह निर्माता अमन राय एवं डॉली राय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *