मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा राजधानी रायपुर की कचरा संग्रहण प्रणाली में सुधार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाया गया। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 11 इलेक्ट्रानिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर निगम मुख्यालय से वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु रवाना किया। इस दौरान सभापति सूर्यकांत राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर एवं अन्य एमआईसी सदस्यगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026 (Solid Waste Management Rules 2026) को 28 जनवरी 2026 को अधिसूचित किया है और ये 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होंगे। इसमें अब प्रत्येक नागरिक, संस्थान को गीला, सूखा, सेनेटरी एवं स्पेशल केयर वेस्ट चार श्रेणियो में कचरा अलग करना (पृथक्करण) अनिवार्य है।
आज 11 सफाई इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के शुभारंभ अवसर पर एमआईसी सदस्यगण महेन्द्र खोड़ियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, भोलाराम साहू, अमर गिदवानी, नंद किशोर साहू, खेम कुमार सेन, श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, नगर निगम अपर कमिश्नर (स्वास्थ्य) विनोद पाण्डेय, अपर कमिश्नर (राजस्व) श्रीमती कृष्णा सटीक, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती जागृति साहू, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन योगेश कडु, कम्प्यूटर प्रोग्रामर तोरन शर्मा, उप अभियंता श्रीमती कृष्णा राठी, रामकी कंपनी के लोकल हेड योगेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन शाखा के विषय विशेषज्ञ प्रणीत चोपड़ा एवं सूरज चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

