‘मया दे दे मयारू-2’ की गेस्ट अपीयरेंस आरवी सिन्हा… मन के साथ फ़िल्माया गया है गाना…

मिसाल न्यूज़

प्रोड्यूसर अलक राय की छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ में आरवी सिन्हा विशेष अतिथि कलाकार की भूमिका में नज़र आएंगी। फ़िल्म में उन पर एक ख़ास गाना फ़िल्माया गया है। उल्लेखनीय है कि आरवी इन दिनों मुम्बई में रहकर एक्टिंग का  कोर्स कर रही हैं।

एक छोटी सी बातचीत के दौरान आरवी सिन्हा ने ‘मिसाल न्यूज़’ से कहा कि “मया दे दे मयारू 2 में  मुझ पर फ़िल्माया गया गीत एक सरप्राइज़ है,  इसलिए उसे अभी यू ट्यूब पर नहीं लाया जा रहा है। यह गीत फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद आप सबके सामने आएगा।” यह पूछने पर कि थोड़े समय का ही शूट  रहा होगा, ‘मया दे दे मयारू-2’ का एक्सपीरियेंस कैसा रहा, आरवी कहती हैं- “मेरा प्रेम चंद्राकर सर और भूपेंद्र साहू सर के साथ काम करने का सपना था। लोक कला व सिनेमा की ये दोनों बड़ी शख़्सियत रही हैं, भला इनके साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा। शूट के दौरान पूरी टीम के साथ काफ़ी अच्छा अनुभव रहा। जहां तक मुझ पर फ़िल्माए गए गीत की बात है तो इसमें मन कुरैशी जी के साथ नज़र आऊंगी। गीत काफी मज़ेदार और चुलबुला है। इस गाने में हमारी केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी। यह एक छोटा सा सरप्राइज़ है,10 मार्च को आप मेरी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ ज़रूर देखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *