बेमेतरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था ने किया ‘एक दीपक शहीदों के नाम’ तथा सम्मान समारोह का आयोजन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। बेमेतरा के टाउन हॉल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था व्दारा एक दीपक शहीदों के नाम तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत थे व अध्यक्षता  छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने की। विशेष अतिथि विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, पूर्व केबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक व्दय डॉ. विनय जायसवाल व गुरुदयाल बंजारे तथा सुनील माहेश्वरी थे।

कार्यक्रम के आयोजक स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था बेमेतरा जिला अध्यक्ष डॉ  शिरीष शर्मा ने बताया कि समारोह में छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से आए 82 सेनानी उत्तराधिकारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. चरणदास महंत, विशेष अतिथि विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी एवं अध्यक्षता कर रहे प्रहलाद रजक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में देश को आजाद कराने जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लड़ाई लड़ी आज उनके आयोजन का हिस्सा बनना हमारे लिए गौरव का विषय है। सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों से हमारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। जहां जरूरत पड़ेगी हम उनके साथ हैं। सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रदेश महासचिव सुनील बाजारी समेत सेनानी परिवार के अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण अरुण दुबे ने दिया। कार्यक्रम का संचालन ललित मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *