‘मया दे दे मयारू-2’ में जमकर खलनायकी करते दिखेंगे विनय अंबष्ट

मिसाल न्यूज़

10 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ में विनय अंबष्ट जमकर खलनायकी करते नज़र आएंगे। उनका कहना है अब तक छत्तीसगढ़ी सिनेमा में मैंने जितने भी किरदार निभाए उन सबसे अलग हटकर ‘मया दे दे मयारू-2’ में है।

‘मिसाल न्यूज़’ से बातचीत के दौरान विनय अंबष्ट ने कहा कि “निर्माता अलक राय जी पूर्व में ‘मया दे दे मयारू पार्ट-1’ हिट दे चुके हैं। उसी टाइटल के साथ एकदम नये सब्जेक्ट को लेकर वे सामने आ रहे हैं। ‘मया दे दे मयारू-2’ का निर्देशन प्रेम चंद्राकर जी एवं भूपेन्द्र साहू जी ने किया है, जो न सिर्फ़ छत्तीसगढ़ी सिनेमा बल्कि लोक कला जगत में भी काफ़ी बड़ा नाम हैं। उनके निर्देशन में मैंने बहुत कुछ नया जाना व समझा। उनके साथ काम करना यानी किसी सपने के सच हो जाने जैसा है। कोई भी फ़िल्म बेहतरीन तब बन पड़ती है जब उसमें ठोंस कहानी, मजबूत पटकथा, प्रभावशाली संवाद, सुंदर फिल्मांकन तथा कर्णप्रिय गीत-संगीत हों। मेरी व्यक्तिगत राय है कि ‘मया दे दे मयारू-2’ हर फ्रेम में खरी उतरेगी। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति,  स्वाभिमान और माटी की खुशबू इन सब का अहसास ‘मया दे दे मयारू-2’ में होगा।“

विनय अंबष्ट छत्तीसगढ़ी के अलावा हिन्दी, भोजपुरी व नागपुरी फ़िल्में भी कर चुके हैं। पिछले 20 वर्षों से रंगमंच की दुनिया से जुड़े रहे हैं। वे मंचीय और नुक्कड़ नाटकों में अभिनय करने के साथ रेडियो नाटकों के लिए अपनी आवाज़ देते रहे हैं।

विनय अंबष्ट की

आने वाली फ़िल्में

1) भुलाबे झन मया ला

2) मया के रोग

3) मिस्टर आशिक (भोजपुरी)

4) अपना अमिताभ (हिंदी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *