क्रिश्चियन कम्युनिटी ने मनाया पाम संडे… रैलियां निकलीं…

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पाम संडे मनाया। इस अवसर पर चर्चों से रैलियाँ निकली गईं। प्रभु यीशु मसीह के जयकारे गूंजे ।

सेंट पॉल्स कैथेड्रल से मसीही समाज की रैली की अगुवाई बिशप डॉ सुषमा कुमार, पादरी असीम विक्रम और पुरोहितों ने की। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल, सचिव रुचि धर्मराज, कोषाध्यक्ष किरण सिंग ने भी नेतृत्व किया। बिशप, पादरी सुबोध कुमार एवं पादरी विक्रम ने रायपुर और प्रदेशवासियों के लिए प्रार्थना की। तरक्की और भाईचारे के साथ ही खजूर रविवार का महत्व बताया। पादरी सुशील मसीह, पादरी पवन सैमुअल, dicon मंशीश केजू भी रैली में शामिल हुए। भावे नगर आदर्श युवा सभा और कुछ परिवारों ने फ्रूटी और लस्सी का वितरण किया।

कैथोलिक रैलियों की अगुवाई आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर ने की। महिला सभा ने खजूर का वितरण किया। जुलूसों में पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, युवा सभा, महिला सभा, क्वायर, संडे स्कूल, डॉ रीता चौबे, पल्लवी मिंज, योशियाह अनूदित रंजन, जेनिस दास, डिक्सन बेंजामिन, राजेश लाल, सुदेश दास, प्रवीण जेम्स, सोमरों केजू, मुकेश पॉल, नीरज दास, आर्यन सिंह वाणी, मिंज समीर मर्डिकल, सामर्थ मिंज, एडवोकेट संजय नायक, जय किरण प्रकाश, दीपक गिड़ियान, अजीत दास, अविनाश दास, विवेक मसीह, एरिक दास, प्रदीप लुईस, अमोन निवेदित रंजन, आमोस पॉल, डॉ नेहा पिल्ले आदि भी शामिल हुए ।
रैली सेंट पॉल्स कैथेड्रल से आकाशवाणी चौक, ओसीएम चौक, राजीव गांधी चौक, बैजनाथपारा- छोटापारा, कोतवाली चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक होते हुए वापस सेंट पॉल्स कैथेड्रल पहुँची ।

राजा तालाब संडे स्कूल, सेंट जोसफ कैथेड्रल, सेंट मैथ्यूज चर्च, सी एन आई चर्च jora, cni चर्च खंडवा आदि से भी जुलूस निकाले गए।  सेंट पॉल्स कैथेड्रल में ३२ युवाओं का कन्फ़ॉर्मेशन संस्कार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *