बेमेतरा में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का समारोह… डॉ. महंत ने कहा- शासन स्तर पर सहयोग करने हमेशा तत्पर रहूंगा

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था की बेमेतरा जिला शाखा द्वारा आजादी के महानायक एवं शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू की शहादत की स्मृति में एक दीपक शहीदों के नाम एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन बेमेतरा के टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, अति विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक व्दय डॉ. विनय जायसवाल एवं गुरुदयाल बंजारे थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ शासन के रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.  चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की पीड़ा मैंने सुनी। संस्था द्वारा कुछ मुद्दे मेरे सामने रखे गए। शासन स्तर पर सहयोग करने हमेशा तत्पर रहूंगा। इसी क्रम में विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के हितों के संरक्षण हेतु मै शासन प्रशासन स्तर पर और विधानसभा में मुखर होकर सेनानी परिवार को सहयोग सदैव तत्पर रहूंगी। शासन के रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने कहा कि हमारा गौरव है कि हम आज देश को आजाद कराने वाले एवं देश के लिए शहीद हुये परिवारों के बीच हैं। उनके सम्मान समारोह में उपस्थिति का सौभाग्य प्राप्त हुआ  है।

अरुण दुबे ने अपने स्वागत भाषण  में कहा कि आज सेनानी परिवार को जो सुविधाएं अन्य राज्यों में प्राप्त हो रही हैं उनसे छत्तीसगढ़ के सेनानी परिवार वंचित हैं। शासन से आग्रह है कि हमारे न्यायोचित मांग पत्र पर अविलंब निर्णय लिया जाए जिससे सेनानी परिवार गौरवान्वित महसूस कर सकें।

समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 82 सेनानी परिवार के सदस्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश सचिव सुनील बाजारी, अनिरुद्ध दुबे, राजेन्द्र कुमार उमाठे, शैलेन्द्र राठौर, अजय सोनी, अजय जैन, पी. संतोष नायडू, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, महेश दुबे, राजेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ. शिरीष शर्मा,अशोक ताम्रकार , डॉ. किशोर अग्रवाल, रमा जोशी, प्रभा जोशी, रेखा जोशी एवं विभिन्न जिलों से आये सेनानी परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन ललित मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *