मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर शहर के प्रतिष्ठित संस्थान कला केंद्र द्वारा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए “समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में मनोरंजन के साथ-साथ रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
समर कैंप में बच्चों के लिए संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज एवं स्पोकन इंग्लिश जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। यह समर कैंप तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथियां इस प्रकार हैं:
15 अप्रैल से 30 अप्रैल, 01 मई से 15 मई एवं 16 मई से 30 मई। प्रतिदिन प्रातः 07:30 बजे से 09:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी। कैंप में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क – 110 एवं समर कैम्प शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। यह आयोजन इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के पीछे, जी.ई. रोड स्थित कला केंद्र में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मौबाइल नंबर 9109029034 एवं 9669039034 पर संपर्क किया जा सकता है।

