टाटीबंध में किड्स जी स्कूल के पास हो रही अवैध प्लाटिंग को जोन 8 ने रोका…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। टाटीबंध में किड्स जी स्कूल के पास लगभग 25 हजार वर्ग फुट जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की तैयारी चल रही थी। नगर निगम की जोन 8 की टीम ने आज कड़ाईपूर्वक इस अवैध काम को रोका।

शहीद भगत सिंह वार्ड अंतर्गत टाटीबंध स्थित किड्स जी स्कूल के पास अवैध प्लाटिंग की तैयारी में लगे लोग मुरूम बिछाकर रोड बना चुके थे। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में जेसीबी मशीन की सहायता से उस अवैध मुरुम रोड को कटवाया गया। उस अवैध प्लाटिंग वाले क्षेत्र को अब नगर निगम अधिग्रहण करने की तैयारी में है।

इस अवैध प्लाटिंग को रुकवाने में जोन 8 कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उपअभियंता लोचन चौहान एवं नगर निवेश विभाग टीम की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *