रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को मना। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के साथ मनाया गया। जबलपुर के पास्टर नवीन मसीह ने उपदेश दिया । चर्चों के पवित्र स्थान को काले टेबल क्लॉथ से ढाँका गया था। इस मौके पर होली क्रास स्कूल से सेंट जोसफ महागिरजाघर तक क्रूस का रास्ता के पारंपरिक संस्कार के रूप में जुलूस आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर की अगुवाई में निकला।
प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर कही सात वाणियों पर चर्चों में मनन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मसीही शामिल हुए।

गुड फ्राइडे पर सीएनआई प्रार्थना भवन खड़वा नवा रायपुर, बिलीवर्स चर्च , सेंट पीटर चर्च ज़ोरा, ग्रेस चर्च, सेंट मैथ्यूज़ चर्च, मार्थोमा चर्च, ऑर्थोडॉक्स चर्च आदि में आराधना हुई। बालक बेन जोशुआ और उनके भाई ने मार्मिक और हृदय स्पर्शी गीत गाया। सेंट पॉल्स कैथेड्रल रायपुर में छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप सुषमा कुमार, सचिव नितिन लॉरेंस जयदीप रॉबिंसन, रुचि धर्मराज, जॉन राजेश पॉल और प्रवीण जेम्स, रुचि धर्मराज, किरण सिंह , पर्सिस सैमुअल, संजय सोलोमन, समरों केजू, और पास्टर ए विक्रम, पास्टर पवन सैमुअल, पास्टर सुशील मसीह, पास्टर ऐश्वर्य लिविंगस्टन, डेकॉन मंशीश केजू पासबान गण शामिल हुए।

