‘मया दे दे मयारू- 2’ में खलनायकी करते दिखेंगे डॉ. सहाय

मिसाल न्यूज़

निर्देशक व्दय प्रेम चंद्राकर व भूपेंद्र साहू द्वारा निर्देशित तथा अलक राय द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू- 2’ में डॉ अजय सहाय नेगेटिव किरदार में ढिशुम-ढिशुम करते दिखेंगे।  ‘मया दे दे मयारू- 2’ दस अप्रैल को पूरे छत्तीसगढ़ में सिंगल स्क्रीन व मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ होने जा रही है।

‘मिसाल न्यूज़’ को डॉ. अजय सहाय ने बताया कि निर्देशक प्रेम जी व भूपेन्द्र जी ने विशेष रूप से मेरा किरदार गढ़ा। मैंने इस किरदार को पूरी शिद्दत से निभाने की कोशिश की है। पैच वर्क के लिए मेरी कटक यात्रा भी हुई, जो यादगार रही। ‘मया दे दे मयारू- 2’ संगीतमय, पारिवारिक फिल्म है, जिसमें सभी कलाकारों ने अपना सौ परसेंट देने की कोशिश की है। प्रेम जी व भूपेंद्र जी के निर्देशन में काम करने का अनुभव बहुत सुखद और यादगार रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *