मिसाल न्यूज़
रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर एमआईसी मेंबर (लोक कर्म विभाग अध्यक्ष) दीपक जायसवाल ने आज जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू के साथ अधोसंरचना मद और 15 वें वित्त आयोग मद अंतर्गत निर्माणाधीन नाला के प्रगतिरत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक कॉलोनी, कचना और व्ही. व्ही. विहार सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को तत्काल तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि जयंत साहू कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास, जोन कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव एवं सहायक अभियंता सैयद जोहेब मौजूद थे।


