“स्नेह की डोर विष्णु भैया मोर” आयोजन… महापौर ने पुलिस कमिश्नर को बांधी राखी…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में “स्नेह की डोर विष्णु भैया मोर” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला को राखी बांधी।

आयोजन में दीदियों ने अर्ध सैनिक बलों के जवानों को राखी बाँधी। कार्यक्रम में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक व्दय सुनील सोनी एवं पुरंदर मिश्रा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ रामप्रताप सिंह, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा, रायपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन सहित अनेक विशिष्टजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *