मीठा महल में भिनभिनाते मिली मक्खियां… न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली में मिली गंदगी… निगम ने ठोंका जुर्माना…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम की जोन 10 की टीम ने आज पचपेड़ीनाका स्थित मीठा महल और न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। मीठा महल की मिठाईयों में पाया गया कि उन पर मिलावटी रंग चढ़ा हुआ है। ऊपर से उन पर मक्खियां भिनभिना रही हैं। तत्काल दुकानदार पर 20 हजार का जुर्माना ठोंका गया। वहीं गन्दगी की शिकायत सही मिलने पर न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली पर 2 हजार का ई जुर्माना लगाया गया। नगर निगम जोन 10 के कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षकगण यशवंत बेरिहा, अनिल झा, राहुल वैष्णव व लक्की ने इन दोनों दुकानों में की गई कार्यवाही को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *