मिसाल न्यूज़
रायपुर। आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के जोन 8 व्दारा आज हीरापुर तालाब की सफाई करवाई गई।
शहीद भगत सिंह वार्ड में स्थित हीरापुर छठ तालाब में गन्दगी और कचरा होने की शिकायतें नगर निगम तक पहुंची थीं। जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने आज तालाब क्षेत्र में पहुंचकर वहां सफाई के लिए टीम लगवाई। जोन 8 स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा एवं स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

