‘कैट’ दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद अमर पारवानी पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यापारी नेता कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी को कैट दिल्ली प्रदेश के प्रभारी का नवीन दायित्व सौंपे जाने के पश्चात् वे प्रथम बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्यसमिति की आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। यह अवसर उनके लिए नवीन जिम्मेदारी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा देश भर के व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहेगा।

कैट छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी समेत विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से कहा कि अहमदाबाद बैठक में देश भर के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों, व्यापारिक समस्याओं, संगठन के विस्तार तथा व्यापार जगत को और अधिक सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की अपेक्षा है। अमर पारवानी की सहभागिता से संगठनात्मक समन्वय को नई दिशा मिलने तथा व्यापारी हितों से जुड़े प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *