भाजपा की “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” रैली 31 को

मिसाल न्यूज़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर द्वारा “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” रैली का आयोजन 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे किया जा रहा है। यह रैली कांग्रेस के खिलाफ होगी, जिसकी तैयारियों के सिलेसिले में आज एकात्म परिसर में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। रैली सुभाष स्टेडियम से प्रारम्भ होकर घड़ी चौक में सभा के रूप में समाप्त होगी | रैली में 10 हजाार कार्यकर्ताओं की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पार्षदों, मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय बनाकर कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति कथित अपमानजनक भाषा के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने और विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने की बात कही।

बैठक को विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा एवं जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री जयंती पटेल एवं अमित साहू समेत समस्त जिले में निवासरत निगम-मंडल-आयोग अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा-मंडल के पदाधिकारीगण तथा पार्षदगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *