ये क्या,,, डोर टू डोर वाहन ही रिंग रोड के किनारे कचरा ला पटक दे रहे… जोन 1 कमिश्नर ने चेताया- नहीं सुधरे तो ठोंकेगे 5 लाख जुर्माना

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत आने वाले समस्त सात वार्डों में डोर टू डोर कलेक्शन में लापरवाही सामने आई है। जोन 1 कमिश्नर अंशुल शर्मा (सीनियर) ने डेल्ही एमएसडब्ल्यू साल्यूशन लिमिटेड मोवा के मैनेजर को नोटिस जारी कर कहा है अगले 24 घण्टे के भीतर वार्डो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था ठीक कर लें, अन्यथा 5 लाख रूपये का अर्थ दंड ठोका जाएगा।

बेस्ट प्राईज के बाजू ट्रांसफर स्टेशन के पास बहुतायत में गंदगी फैल गई है, जिसे नियमित रूप से उठाया नहीं जा रहा है। इसके अतिरिक्त रिंग रोड के सर्विस रोड में भी गंदगी फैली हुई है जिसे डेल्ही एमएसडब्ल्यू सोल्यूशन लिमिटेड के डोर टू डोर वाहनों ने ला पटका है। इससे नगर निगम की भूमिका को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

जोन कमिश्नर 1 अंशुल शर्मा ने स्वीकार किया कि उनके जोन क्षेत्र में आने वाले सातों वार्डो में पिछले 15 दिनों से डोर टू डोर वाहन अनियमित हैं। यही कारण है कि वार्डों में डोर टू डोर कलेक्शन 100 प्रतिशत नहीं हो पा रहा है। पिछले 5 दिनों में वार्ड क्रमांक 3,4,5 एवं 18 में डोर टू डोर वाहन कार्य नहीं कर रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

जोन 1 कमिश्नर व्दारा इस कृत्य के लिए डेल्ही एमएसडब्ल्यू सोल्यूशन को जारी की गई नोटिस में चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे में ज़िम्मेदार एजेन्सी यदि अपनी कार्यप्रणाली में पूरी तरह सुधार नहीं लाता है तो 5 लाख के अर्थदण्ड के साथ-साथ नगर पालिक निगम अधिनियम व SWM 2016 प्रावधान अनुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *