भाजपा सरकार कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करे- कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस की मांग है कि भाजपा सरकार कैबिनेट की अपनी पहली बैठक में किसानों के 2 लाख तक के कर्जा माफ करने की घोषणा करे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के अनेक नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों की कर्ज माफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था। इस संबंध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था। भाजपा नेता विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियो भी शोसल मीडिया में वायरल है, जिसमें वे 2 लाख की कर्ज माफी का वायदा कर रहे है। विजय शर्मा भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक हैं। ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि वे भाजपा के सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान कवर्धा की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है कि भाजपा की सरकार बनने पर 2 लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। अब भाजपा की सरकार बन गई है। किसान अपेक्षा कर रहे हैं कि शर्मा कैबिनेट की पहली बैठक में प्रस्ताव को पारित कराएं कि किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *