मोदी मैजिक के बीच विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री… अरुण साव व विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री की शपथ…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आज वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं अरुण साव एवं विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राजधानी रायपुर के विशाल साइंस कॉलेज के मैदान में आज एक लाख से ऊपर की भीड़ के बीच कुनकुरी से जीतकर आए विधायक विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री एवं दोनों उप मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई। साय की शपथ के साथ ही मैदान मोदी और साय के पक्ष में लगे नारों से गूंज उठा। इस बार का शपथ ग्रहण समारोह लीक से हटकर रहा। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में स्वयं प्रधानमंत्री आए हों। शपथ समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केन्द्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवाले, असम के मुख्य मंत्री हेमंता विश्व सर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की उपस्थिति आकर्षण के केन्द्र रही।

झलकियां

0 ठीक 4 बजे विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

0 शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंच पर से झुककर आम जनता का अभिवादन किया

0 मंच के नीचे बड़े शब्दों में लिखा हुआ था हमने बनाया है, हम ही सम्हालेंगे

0 सभा स्थल पर मुखौटे लगाई हुईं भाजपा महिला नेत्रियां एवं कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाते नज़र आईं

0 सभा स्थल पर आम जनता के बीच हनुमान जी का वेष धरकर आया एक कार्यकर्ता आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था

0 आम जनता के बीच बहुत से भाजपा कार्यकर्ता भगवा झंडा लहराते नजर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *