नगर निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ का चुनाव 28 जनवरी को

रायपुर।  नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष अरूण दुबे ने बताया कि नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सामान्य सभा 28 जनवरी  को दोपहर 1ः00 बजे कर्मचारी कॉलोनी भैंसथान रामसागर पारा स्थित शिव वाटिका में आयोजित की गयी है। इस सभा में नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर के पदाधिकारियों का चुनाव सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के वरिष्ठ सदस्य रमेश कुमार शुक्ला द्वारा संपन्न कराया जायेगा। सामान्य सभा की बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव, आय – व्यय का प्रतिवेदन, पेंशनरों की समस्याओं पर विचार सहित अन्य विषय पर चर्चा की जायेगी। दुबे व्दारा सभी सेवानिवृत्त मित्रों से अपील की गई है कि सामान्य सभा की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *