लोकसभा चुनाव में किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा का छत्तीसगढ़ में रहा दमदार प्रदर्शन- जयप्रकाश पांडेय

रायपुर। भाजपा नेता जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में दमदार प्रदर्शन किया है। 11 में से 10 सीट भाजपा जीती है। बस्तर की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ है।

जयप्रकाश पांडे ने एक बयान जारी कर कहा कि जब से किरण सिंहदेव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं लगातार उनके नेतृत्व में संगठन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगातार सैकड़ों रैलियां की गई और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया गया। परिणामस्वरूप आज छत्तीसगढ़ में भाजपा का डंका बजा।  छत्तीसगढ़ में लगातार भाजपा सरकार द्वारा भी जनहितैषी कार्य किया जा रहे हैं जिससे कहीं ना कहीं जनता में सरकार के प्रति विश्वास बना हुआ है। सरकार के कामों से लोग खुश हैं। जिस वजह से छत्तीसगढ़ में भाजपा को एक बड़ी जीत मिली है। पांडे ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एक सुलझे हुए नेता होने के साथ-साथ एक अच्छा वक्ता भी हैं। छात्र जीवन से वह राजनीति से जुड़े हुए हैं और उन्हें संगठन चलाने का अनुभव पहले से रहा है। आज उनके नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होती दिखलाई पड़ रही है।मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। देशवासियों ने भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें दी है। पूरा का पूरा इंडी गठबंधन मिलकर भी भाजपा का सामना नहीं कर पाया। छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात,ओडिशा ऐसे कई राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है।कांग्रेस का सूपड़ा कई राज्यों से साफ हुआ है। यह दर्शाता है की देश की जनता अब कांग्रेस को इंडी गठबंधन को सरकार के लिए कोई विकल्प नहीं मानती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *