कार्यपालन अभियंता राकेश अवधिया सेवानिवृत्त… निगम कमिश्नर ने किया सम्मान…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर नगर निगम में निरन्तर 40 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद निगम जोन 3 के कार्यपालन अभियंता राकेश अवधिया आज सेवानिवृत्त हुए। आज शाम निगम मुख्यालय में उनका बिदाई समारोह था। इस अवसर पर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं समेत निगम के अन्य अफसरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह देकर अवधिया की सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया। उनके सुखी , स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्जवल जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *