सरयूपारीण ब्राम्हण सभा को भवन के भू भाटक में मिले छूट…. समाज के किसी योग्य व्यक्ति को भाजपा दे टिकट…

रायपुर। सरयूपारीण ब्राम्हण सभा ने संजय नगर रिंग रोड स्थित समाज के भवन में भू- भाटक में छूट देने की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की है। साथ ही रायपुर दक्षिण के लिए होने जा रहे विधानसभा उप चुनाव में सरयूपारीण समाज के योग्य व्यक्ति को टिकट देने की मांग भारतीय जनता पार्टी से की है।

सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने कहा कि पूर्व सरकार ने समाज के भवन के लिए भूमि का आबंटन जो किया है उसका भू भाटक करोड़ों रुपये में है। सरकार ने अन्य समाजों को कैबिनेट के माध्यम से 15 फीसदी राशि में भूमि आबंटित की है। उसी प्रकार ब्राम्हण समाज को भी 15 प्रतिशत राशि में भू भाटक लिया जाय। इसी के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरयूपारीण ब्रम्हण समाज के किसी योग्य व्यक्ति को टिकट दे। दोनों मांगों को लेकर समाज का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मिला। डॉ. सुरेश शुक्ला ने अजय जामवाल को अवगत कराते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 36 हजार सरयूपारीण ब्राम्हण मतदाता हैं। जो अन्य समाज में भी सद्-भाव व्यवहार बनाये रखे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा सरयूपारीण ब्राम्हण समाज के किसी योग्य व्यक्ति को टिकट दे।

जामवाल से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में कैलाश तिवारी, आर एल द्विवेदी, संगमलाल त्रिपाठी, राजेन्द्र शर्मा, भोला तिवारी, विनोद तिवारी, धनेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र दुबे ,बैधनाथ मिश्रा, रामावतार तिवारी, प्रमोद तिवारी, शिवम त्रिपाठी एवं संजय मिश्रा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *