मिसाल न्यूज़
रायपुर। जैनम इंफ्रा कॉलोनी कचना में आज भव्य कार्यक्रम आयोजित कर शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उपासना स्थल को नर्मदेश्वर महाराज का नाम दिया गया है।

जैनम इंफ्रा कॉलोनी समिति के पदाधिकारियों एवं रहवासियों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां दो दिन पहले ही शुरु कर दी थी। आज सुबह कचना तालाब के पास स्थित शिव मंदिर से नर्मदेश्वर महाराज को शीष पर रखकर जैनम इंफ्रा कॉलोनी निवासी नवनिर्मित मंदिर स्थल तक पहुंचे। पश्चात् धार्मिक विधि विधान से नर्मदेश्वर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंत्रोच्चारण के बीच नर्मदेश्वर महाराज का अभिषेक हुआ। हवन के पश्चात् सवा लाख बत्तियों से आरती हुई। आरती के बाद भंडारा हुआ जो दोपहर से शाम तक चलते रहा।


