मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड अंतर्गत अरिहंत काम्पलेक्स से पुजारी पेट्रोल पंप एवं प्रियदर्शनी नगर के आसपास के क्षेत्र में 29.18 लाख लागत राशि के बी.टी. रो सहित वार्ड के विभिन्न गलियों में सड़क डामरीकरण के नवीन निर्माण कार्यों का श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया।
सुनील सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के लिए कृतसंकल्पित है। इसी क्रम में आज दक्षिण विधानसभा के वार्ड में भूमिपूजन कर विकास कार्यों की शुरूआत की गई है। आगे और तेज गति से लगातार विकास कार्य होंगे। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में किये जाने वाले सभी कार्य टिकाऊ और गुणवत्तायुक्त होने चाहिए। निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के साथ पूरा करें।
इस अवसर पर नगर निगम जोन 10 के अध्यक्ष एवं पार्षद आकाश दीप शर्मा, पूर्व पार्षद सुनील बान्द्रे, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, बॉबी खनुजा, राजेश जैन, प्रकाश जोशी, राजेश ठाकुर, धर्मेन्द्र पटेल, नगर निगम जोन 10 के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, अंकुर अग्रवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

