रायपुर। आजादी के योगदान में सिक्ख गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी कड़ी में उनकी शहादत पर रायपुर में 21 से 27 तक शहीदी सप्ताह मनाया जाता है । इस अवसर पर राजधानी में छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया।
छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दलजीत चावला ने बताया कि सिक्ख समाज हमेशा से सेवा भाव के रूप से लोगों को सहयोग करते आ रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, परविंदर भाटिया, विनोद तिवारी, दलजीत चावला, हरपाल भामरा, लवली अरोरा, राजेंद्र अरोड़ा, श्वेता अरोरा, सिम्मी चावला, करण अरोड़ा, रूमी सलूजा, रूबी गांधी, खुशबू अरोरा, संजय सोनी सहित अन्य समाज सेवक मौजूद थे।