जल्द नगर निगम एवं पालिका के चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद- अरुण साव

मिसाल न्यूज़

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि जल्द ही महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण होगा। पार्षदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया हो चुकी है। इसी तरह पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। फिलहाल चुनाव की प्रकिया चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी प्रकिया प्रारंभ कर दी है। सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की प्रकिया हो। इसके लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही नगर निगम एवं पालिका के चुनाव कार्यक्रम घोषित होंगे, ऐसी उम्मीद है।

मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर साव ने कहा कि, मंत्री परिषद के निर्णय का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री के पास है। केंद्रीय नेतृत्व से बात कर मुख्यमंत्री इस पर निर्णय लेंगे। और इस बारे में समय पर आपको बता दिया जाएगा। संगठन चुनाव पर साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी के सभी मंडल में चुनाव की प्रकिया प्रारंभ हुई है। इस दौरान एक दो स्थानों पर छोटी छोटी बातें सामने आई है। संगठन ने उसे गंभीरता से लिया है। अधिकांश स्थानों पर सर्वानुमति से मंडल अध्यक्षों के चुनाव हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *