खम्हारडीह से शिव नगर होते हुए श्रीराम नगर तक नई सड़क… विधानसभा मार्ग पहुंचना होगा आसान…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। विधानसभा और सड्डू से शंकर नगर, खम्हारडीह की तरफ आवाजाही करने वालों को अब ट्रैफिक जाम होने पर भी समस्या नहीं होगी।खम्हारडीह से शिव नगर होते हुए श्रीराम नगर के रास्ते तक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इससे शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट चौक एवं खम्हारडीह के रास्ते में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

नई सड़क का निर्माण होने से 10 हजार से अधिक लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। नई सड़क का उपयोग कर आसानी से विधानसभा से आने वाले खम्हारडीह तक पहुंचे सकेंगे। खम्हारडीह से विधानसभा की तरफ जाने वालों को भी किसी भी तरह की परेशानियां नहीं होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में राजधानी के प्रमुख मार्गाें का यातायात दबाव कम किया जा रहा है। साथ ही राजधानी के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने यातायात को दुरूस्त करने के लिए समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है। नये बाइपास मार्ग के निर्माण में नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा एवं उनकी टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *