ब्रेकिंगः रायपुर में महापौर एवं पार्षद चुनाव 11 फरवरी को… नतीजे 15 फरवरी को… राज्य निर्वाचन आयोग ने की तारीखों की घोषणा…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आज महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी। महापौर, पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होंगे। पंचायत चुनाव 3 चरणों में 17, 20 एवं 23 फरवरी रो हंगे। निगम एवं पालिका चुनाव के लिए मतगणना 15 फरवरी को होगी और उसी दिन नतीजे आ जाएंगे।  चुनाव तारीख की घोषणा के साथ ही आज से निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

नया रायपुर के सेक्टर 19, नार्थ ब्लॉक में स्थित राज्य निर्वाचन के दफ़्तर में आज दोपहर नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव की विधिवत घोषणा कर दी गई। 10 वर्षों बाद पुनः महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होने जा रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2019 में प्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर चुनाव की व्यवस्था समाप्त कर दी थी। यही कारण है कि 2019 में चुने हुए पार्षदों के बीच से यानी अप्रत्यक्ष प्रणाली से  महापौर चुने जाने काफ़ी पुरानी वाली व्यवस्था लागू कर दी गई थी। चूंकि अप्रत्यक्ष प्रणाली के चुनावों से अधिकांश नगरीय निकायों में भारी अराजकता की स्थिति देखने को मिली थी। यही कारण है कि भाजपा सरकार ने  पुराने वाले फैसले को पलटते हुए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव वाले पुराने सिस्टम को फिर से बहाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *