रायपुर। पूर्व पार्षद एवं नगर निगम अपील कमेटी की पूर्व सदस्य श्रीमती कविता ग्वालानी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे से मिलकर महापौर टिकट देने का अनुरोध किया। कविता ग्वालानी ने कहा कि महापौर टिकट पूर्व महिला पार्षदों में से ही किसी एक को दी जानी चाहिए। पार्षद रही महिला नेत्रियों को नगर निगम की कार्यप्रणाली का अनुभव होता है और वे सीधे जनता से जुड़ी होती हैं।
कविता ग्वालानी ने मांगी महापौर टिकट
