अमृत काल का हवाला देते हुए 10 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा

मिसाल न्यूज़

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनी चुनाव समिति की अनुशंसा एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद आज हम छत्तीसगढ़ की दस नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। राजधानी रायपुर से श्रीमती मीनल चौबे महापौर चुनाव लड़ेंगी।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज प्रेस कांफ्रेस में दस नगर निगमों के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि इस समय अमृत काल चल रहा है। अमृत काल में जन तंत्र सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। संविधान में 73 एवं 74 वें संशोधन के बाद नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायतों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। डबल इंजन की सरकार है, इसीलिए छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार तेज है। विधानसभा चुनाव से पहले महतारी वंदन योजना का जो वादा था पूरा हुआ। किसानों का दो वर्ष का जो बकाया बोनस था का भुगतान हुआ। 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जा रही है। सबसे बड़ा लक्ष्य प्रधानमंत्री आवास का था जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा करने जा रही है।

प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक अमित चिमनानी एवं सह संयोजक अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *