मीनल चौबे ने किया रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क… राजेश मूणत ने की जीत की अपील…

मिसाल न्यूज़

रायपुर।  भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने शनिवार अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत पश्चिम विधानसभा से की।

लगभग 11 बजे मीनल चौबे पश्चिम विधानसभा अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के सन्यासीपारा स्थित प्रसिद्ध शोलापुरी माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर माता जी को चुनरी चढ़ाईं और उसके पश्चात वे प्रचार गाड़ी में सवार होकर चुनाव प्रचार करने निकलीं। उनके साथ रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने भी जनसम्पर्क किया।

भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे आज 10 वार्डों में चुनाव प्रचार कर जनता से आशीर्वाद मांगा। खमतराई से शुरू हुई चुनाव प्रचार रैली ठक्कर बापा वार्ड, कन्हैयालाल बाजारी वॉर्ड, दानवीर भामा शाह वार्ड,  बालगंगाधर तिलक वार्ड, रामकृष्ण परमहंस वार्ड, मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड कृष्णा भारती, सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड, संत रामदास वार्ड पहुंची।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई जगह मीनल चौबे ने जनता से संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी से मिल रहा स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी ऊर्जा का स्त्रोत है। समय कम होने के कारण दुगना परिश्रम है। मैं यह संकल्प लेती हूं कि महापौर बनी तो रायपुर नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बना कर जन समस्यायों का निवारण को प्राथमिकता में रखूंगी।

मूणत ने की जीत की अपील

रायपुर पश्चिम विधायक और नगर निगम चुनाव संचालक राजेश मूणत ने आज जनसंपर्क रैली के दौरान जनता से रायपुर नगर निगम महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और रायपुर पश्चिम के 10 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए पश्चिम की जनता से मतदान स्वरूप आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम की जनता ने सदैव मुझे स्नेह सहयोग और आशीर्वाद प्रदान किया है। मैंने जब जब आप से आशीर्वाद मांगा आपने कभी निराश नहीं किया। आप सभी मजबूत कार्यकर्ताओं और रायपुर पश्चिम की श्रेष्ठकर जनता के बल पर हमने विधानसभा चुनाव में 40 हजार मतों की बड़ी जीत हासिल की है। महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे तथा सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी मतांतर से जीत दिलवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *