मिसाल न्यूज़
रायपुर। भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने रविवार सुबह अपने चुनावी दौरे की शुरुआत रायपुर दक्षिण में दो वार्डों भक्त माता कर्मा वार्ड और डॉ. खूबचंद वॉर्ड में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालय के उद्घाटन के साथ की। उसके पश्चात रायपुर ग्रामीण विधासभा के जवाहरलाल नेहरू वॉर्ड पहुंचकर पार्षद प्रत्याशी भगत राम हरवंश के साथ मिलकर अपने पक्ष में जनाशीर्वाद मांगा।
वॉर्ड क्रमांक 2 से जनसंपर्क रैली की शुरुआत कर वे लगातार संत कबीरदास वॉर्ड के मनमोहन मनहरे , यतियतन लाल वॉर्ड नंदकुमार साहू , बंजारी माता वॉर्ड अंबिका साहू के साथ स्थानीय जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान का आशीर्वाद मांगा। दोपहर पुरानी बस्ती स्थित सोनकर भवन में सोनकर समाज की बैठक में शामिल हुईं। वहां से इंद्रप्रस्थ में रायपुरा ने देवांगन समाज के सम्मेलन में पहुंचीं और समाज के सभी गणमान्य नागरिकों से महापौर एवं पार्षद में भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की।
सामाजिक बैठकों के पश्चात मीनल चौबे ने पुनः रायपुर ग्रामीण के वार्डों भीमराव अंबेडकर वॉर्ड में मोहन साहू , कुशाभाऊ ठाकरे वॉर्ड में खेमकुमार सेन , महात्मा गांधी वॉर्ड में आर्ची साहू , मोतीलाल नेहरू वॉर्ड में गोपेश साहू और रानी लक्ष्मी बाई वॉर्ड देवदत्त द्विवेदी के पक्ष में पुनः जनसंपर्क रैली के माध्यम से जनता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ जनसंपर्क रैली में रायपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और ग्रामीण भाजपा विधायक मोतीलाल साहू सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे ।
विकास कार्यों से कोई
समझौता नहीं :- मीनल
भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई जगह जनता से संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आप सभी से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरे ऊर्जा का स्त्रोत है। भाजपा के पक्ष में दिख रहे भारी माहौल को देखते हुए मैं आश्वस्त हूं कि इस बार रायपुर नगर निगम में भाजपा का महापौर और अधिक से अधिक भाजपा पार्षद जीत कर आएंगे। रायपुर नगर निगम को लेकर हमारा एजेंडा एकदम साफ है। रायपुर का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। विकास से किसी प्रकार का समझौता संभव नहीं निगम की बंदरबांट पर नकेल कसी जाएगी। गत पंचवर्षीय में हुई गड़बड़ियों और घोटालों की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

