मिसाल न्यूज़
छत्तीसगढ़ी हिस्टोरिकल फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालक दास” जल्द रिलीज़ होने वाली है। अभिनेता ओम त्रिपाठी राजा गुरु बालक दास के रोल में तथा विधायक गुरु खुशवंत साहेब राजा गुरु आगर दास के रोल में दिखेंगे। फिल्म में तीन लीड अभिनेत्री हैं। मुख्य लीड में अमरौतिन घृतलहरे रानी मुटकी माता के रोल में नज़र आएंगी। साथ ही सान्या कंबोज एवं नेहा शुक्ला का भी अहम् किरदार है।
अभिनेत्री अमरौतिन घृतलहरे ने बताया कि फिल्म की मुख्य किरदार बिन्दु रानी मुटकी माता अढ़ाई सौ पहले की पृष्ठ भूमि में नज़र आएंगी। उस दौर में गुरु घासीदास बाबा मनखे मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिए थे। गुरु घासीदास बाबा तपस्वी थे। एक समय बाद जब वे तप करने अज्ञातवास में चले गए तब पुरी जिम्मेदारी राजा गुरु बालक दास के ऊपर आ गई थी। गुरु बालक दास, गुरु घासीदास बाबा के बाताए रास्ते पर चलते हुए मानव कल्याण में रम गए और अनेक सामाजिक बुराईयों को खत्म किये। मनखे-मनखे एक समान का महान संदेश दिए। गांव गांव जाकर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए। किसान आंदोलन किए सतनाम आंदोलन किए। उस समय अंग्रेज भारत देश में राज कर रहे थे। अंग्रेजी सल्तनत के खिलाफ गुरु बालक दास ने आवाज़ उठाई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी का विरोध किए थे। आजादी के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। फिल्म के रिलीज में देरी का कारण पूरी फिल्म 90% VFX और CGI में बना है। फिल्म के प्रोड्यूसर है डॉ. जे आर सोनी एवं डायरेक्टर अमीर पति हैं। एसोसिएट डायरेक्टर अमरौतिन घृतलहरे हैं जो मुख्य अभिनेत्री के रोल में हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर किस कुर्रे, गीतकार धन्नु पवन महानंद, डीओपी सुशील आचार्य हैं। फिल्म में जाने माने कलाकार लोकेश देवांगन, डॉ अजय सहाय एवं पुष्पेन्द्र सिंह जैसे कलाकारों ने किरदार निभाया है। फिल्म को छत्तीसगढ़,उड़ीसा एवं हैदराबाद के टीम ने मिलकर तैयार किया है।